Put your ad code here

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन




आज एक और बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर हमें अलविदा कह गया, 67 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया | 

ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया की वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें साँस लेने में तकलीफ हो रही थी इसलिए उन्हें बुधवार को  H N हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहाँ अब से कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली | इससे पहले भी उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था जिसकी जानकारी खुद ऋषि कपूर ने दी थी की उन्हें इन्फेक्शन हो गया है इसलिए वो हॉस्पिटल में एडमिट है, लेकिन दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्हें वायरल फीवर होने के कारण फिर से हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था | 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 67 वर्ष की उम्र में हो गया इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने  ट्वीट कर दी | बच्चन साहब ने अपने ट्वीट में कहा की ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए है, उन्होंने आगे कहा की "में टूट चूका हूँ" | 

कल इरफ़ान का इंतकाल हुआ था 


गौरतलब है कि लम्बी बीमारी के चलते कल बॉलीवुड की एक और महान हस्ती इरफ़ान खान का निधन हो गया था, अभी पूरा देश उनकी मौत के सदमे से उभरा ही नहीं था की ऋषि कपूर भी सबकी आँखों को नम कर गये | 

Post a Comment

0 Comments