Put your ad code here

जब अफसर बेटी (DSP) ने पिता (CI) को किया सेल्यूट, दिल छू लेने वाली तस्वीर - The Social Opinion

जब अफसर बेटी (DSP) ने पिता (CI) को किया सेल्यूट...दिल छू लेने वाली तस्वीर

                                               Image Source: Twitter

Andhra Cop Salutes Officer Daughter, Picture Goes Viral

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे उनसे भी आगे जाएं, उनसे भी बड़ा नाम कमाएं। ऐसा होने पर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे बड़े होकर कुछ ऐसा काम करें जिससे उन्हें गर्व महसूस हो। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला आंध्र प्रदेश में, जहां एक सर्किल इंस्पेक्टर पिता अपनी डीएसपी बेटी को सैल्यूट करते नजर आए।  

आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है,  इस तस्वीर में एक पिता अपनी बेटी को सलाम कर रहा है ।  ऐसा बहुत कम देखने को मिलती है, जब एक पुलिस पिता अपनी अफसर बेटी को सलाम करे । दरअसल, आंध्रप्रदेश पुलिस के फर्स्ट ड्यूटी मीट में एक CI यानी सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी बेटी जेसी प्रशांती को सलाम कर रहे हैं जो कि गुंटूर जिले की डीएसपी हैं। सर्किल इंस्पेक्टर ने जब अपनी DSP बेटी को सैल्यूट किया तो उनके चेहरे  ख़ुशी देखने लायक थी उनकी आँखों में गर्व साफ़ झलक रहा था, यही वजह है कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गयी और लोगो का काफी प्यार मिला ।

A salute to his officer daughter



तस्वीर के कैप्शन में लिखा है: 

"साल के पहले ड्यूटी मीट ने एक परिवार को मिला दिया. सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी बेटी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस जेसी प्रशांती को सैल्यूट करते हुए. वाकई में एक दुर्लभ और भावुक कर देने वाला दृश्य!”

Post a Comment

0 Comments