Paytm Vs Google - Paytm की Google को टक्कर देने की तैयारी, किया Mini App Store लॉन्च
Paytm Mini App Store Launched
Paytm Vs Google की टकरार के बीच, भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कुछ दिनों पहले Google ने प्ले स्टोर (Play Store) से पेटीएम (Paytm) को अस्थाई रूप से हटा दिया था जिसके बाद पेटीएम (Paytm) ने कहा कि यह गूगल (google) का एक अनुचित कदम है और Paytm Vs Google विवाद छिड़ गया था । अब गूगल को सीधी टक्कर देने के लिए पेटीएम ने खुद का Mini App Store लॉन्च किया है जिसमें गूगल प्ले स्टोर की तरह ही आपके लिए कई एप्स मौजूद होंगे। फिलहाल यह Mini App Store बीटा वर्जन पर है। पेटीएम के संस्थापक शेखर शर्मा ने कहा है कि इस मिनी एप स्टोर से भारतीय डेवलपर्स कंपनियों को काफी फायदा होगा और मुझे इसे लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
यह सब है पेटीएम के Mini App Store में
पेटीएम
के इस कदम से भारतीय डेवलपर्स को नए इनोवेशंस का मौका मिलेगा। पेटीएम का मिनी एप स्टोर
गूगल प्ले स्टोर की तरह ही वर्क करेगा। यह ऐप बीटा वर्जन में होने के बाद भी पिछले
महीने में ही इस पर 12 मिलियन से भी ज्यादा विजिट हुए हैं। अभी मिनी एप्स स्टोर पर
Domino's pizza, Ovenstory Pizza, McDonald's, Decathalon, Ola, Rapido, Park+,
Netmeds, 1MG, FreshMenu, NoBroker जैसे 300 से भी अधिक एप्स मौजूद हैं। Mini App
Store को पेटीएम से सीधा एक्सेस किया जा सकता है।
Paytm Mini App Store Launched for Indian Developers
(Also Read)
Whatsapp Tricks You Should Know Whatsapp Par Font Kaise Badle - व्हाट्सएप्प पर फॉन्ट कैसे बदले
Whatsapp Tricks You Should Know-व्हाट्सएप्प ट्रिक्स जो आपको जरूर जाननी चाहिए
इन कारणों से Google ने हटाया था Paytm
गूगल
ने सितंबर में ही गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम (Paytm) को हटा दिया था हालांकि कुछ घंटों बाद
ही गूगल ने Paytm को प्ले स्टोर पर वापस ला दिया था। Google ने कहा कि वह किसी भी प्रकार
के गैंबलिंग (जुआ खेलने वाले) ऐप का समर्थन नहीं करता है। जुए से जुड़े नियमों के उल्लंघन
के कारण गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को हटाया था।


0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us