Put your ad code here

शाहीन बाग़ धरना प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का बड़ा फैसला - The Social Opinion

शाहीन बाग़ (Shaheen Bagh) धरना प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का बड़ा फैसला :


Shaheen Bagh News Today

दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया | सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने फैसले में कहा की सार्वजानिक स्थानों (Public Places) पर लम्बे समय तक धरने नहीं दिए जा सकते है | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए आज हुई सुनवाई में जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने कहा कि एक तय जगह पर ही प्रदर्शन होने चाहिए

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि संविधान सबको विरोध करने का अधिकार देता है, लेकिन विरोध के साथ साथ कर्तव्य का भी ध्यान रखना चाहिए | सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा दिनों तक धरना देकर उन्हें लम्बे समय तक बंद नहीं रखा जा सकता | सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने फैसले कहा की सार्वजनिक बैठकों पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया है, लेकिन उन्हें तय जगह पर होना चाहिए | आगे कोर्ट ने कहा की दिल्ली पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए थी, और अफसरों को खुद एक्शन लेना चाहिए | वे अदालतों के पीछे नहीं छिप सकते है की जब कोर्ट का आदेश आएगा उसके बाद कार्यवाही करेंगे |

Shaheen Bagh Hindi News

दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में 3 महीने से ज्यादा चला था धरना:

दिल्ली  शाहीन बाग़ में दिसम्बर 2019 से मार्च 2020 तक लगभग 3 महीने से ज्यादा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में धरना प्रदर्शन चला था | लोगो ने सड़क को ब्लॉक कर दिया था, जिसके चलते लोगो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था | प्रदर्शनकारियों से समाधान के लिए कई बार बात की गयी लेकिन सहमति नहीं बन पायी | बाद में कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में धारा 144 लगायी गयी | इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वहाँ से प्रदर्शनकारियों को शाहीन बाग़ से हटा दिया था | 

Shaheen Bagh protest

Post a Comment

0 Comments