योगी आदित्यनाथ के बारे में वो सबकुछ जो आपको जानना चाहिए....
Unknown facts about Yogi Adityanath
उत्तरप्रदेश
के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के साथ उभरे योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को
देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
| साधु के वेश में सन्यासी से दिखने वाले इस इंसान के बारे में किसने सोचा था की आने
वाले समय में ये पूरे देश में एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरेंगे | योगी आदित्यनाथ
का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (उस समय उत्तर प्रदेश ) में हुआ था | उनका मूल नाम
अजय सिंह बिष्ट था, योगी जी M.Sc की पढाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर
गए वहाँ वो महंत अवैधनाथ की शरण में आये और सन 1994 में पूर्ण रूप से सन्यासी बन गए
| उसी के बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ कर दिया गया | योगी आदित्यनाथ
के सत्ता सँभालते ही UP की जनता को उनसे बेहतर शासन की उम्मीद दिख रही है और कई लोग
तो योगी जी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी देख रहे है |
योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ अनजाने तथ्य:
1. गोरखपुर लोकसभा से क्षेत्र
से 5 बार सांसद:
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा से क्षेत्र से 5 बार सांसद चुके जा चुके है वो सन 1998 में पहली बार 12वी लोकसभा में गोरखपुर से सांसद चुने गए थे वो उस लोकसभा में चुने जाने वाले सबसे युवा सांसद थे उस वक्त उनकी आयु महज 26 वर्ष थी | योगी जी ने सांसद बनने के बाद संस्कृत में ही शपथ ली थी |
2.
निडर योगी:
Image source: https://www.newindianexpress.com/
योगी जी बाघ के बच्चे
को गोद में लेकर दूध पिलाया है जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है |
इसके अलावा भी वो अपने बगावती तेवरों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है |
3. जानलेवा हमला :
7 सितम्बर 2008 को आजमगढ़ में योगी आदित्यनाथ के काफिले पर एक जानलेवा हमला हुआ था उसमे योगी आदित्यनाथ बाल बाल बच गए थे | यह एक सुनियोजित हमला था |
4. गणित विषय में स्नातक
की डिग्री
योगी आदित्यनाथ ने गणित विषय में स्नातक की डिग्री की है | आपको ये सुनकर अचरज होगा की सन्यासी की वेश में रहने वाले योगी जी ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित में स्नातक की डिग्री हासिल की है | वो अपने कॉलेज टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़ गए थे |
5. उत्तरप्रदेश के स्टार प्रचारक :
2017 के चुनावो में योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे बड़े चुनाव प्रचारक रहे उन्होंने इन चुनावो में 200 से अधिक रैलिया की और उनका नतीजा सबके सामने था |
6. 22 वर्ष की उम्र में
सन्यास:
योगी आदित्यनाथ ने महज 22 वर्ष की उम्र में सन्यास ले लिया था | योगी जी M.Sc की पढाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर गए वहाँ वो महंत अवैधनाथ की शरण में आये और सन 1994 में पूर्ण रूप से सन्यासी बन गए | उसी के बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ कर दिया गया |
7. भाजपा के साथ मनमुटाव:
योगी आदित्यनाथ का अपनी ही पार्टी भाजपा के साथ भी मनमुटाव हो चूका है | 2007 के चुनावो के दौरान योगी जी ने अपने पसंद के 100 उम्मदवारो की लिस्ट भाजपा को भेजी थी लेकिन पार्टी ने उनके मांगे नहीं मानी जिसके चलते उनका पार्टी से मनमुटाव हो गया था हालाँकि बाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था |
8. विवाद व आपराधिक मुकदमे
:
योगी जी पर कई तरह के आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है
वो 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भी जा चुके है | आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों
के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक
हिन्दू युवक की जान चली गयी थी जिलाधिकारी ने बताया कि वह बुरी तरह जख्मी है। तब अधिकारियों
ने स्थिति को भांपते हुए योगी जी को उस जगह जाने से मना कर दिया परन्तु आदित्यनाथ उस
जगह पर जाने को अड़ गए थे |
9. हिन्दू युवा वाहिनी
की स्थापना :
योगी जी हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी है यह संस्था हिन्दू युवाओं का एक राष्ट्रवादी समहू है जिस पर सन 2005 में हुए मऊ दंगो का आरोप भी लगा था |
10. अविवाहित :
योगी आदित्यनाथ ने अभी तक शादी नहीं की है वो भारत के अविवाहित CM क्लब में शामिल हो गए है |
आपको ये लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये !
जय हिन्द वन्दे मातरम् !!



1 Comments
Good article keep it up bro
ReplyDeleteIf you have any doubts or queries, feel free to contact us