Put your ad code here

कंगना का बॉलीवुड पर तीखा प्रहार.. कहा 2 मिनट के रोल के लिए हीरो के साथ सोना पड़ता है

कंगना का बॉलीवुड पर तीखा प्रहार.. कहा 2 मिनट के रोल के लिए हीरो के साथ सोना पड़ता

सपा सांसद जया बच्चन द्वारा संसद में दिए गए बयान "जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है" पर उत्पन्न हुआ विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है | जया बच्चन ने संसद में कंगना रनौत और रवि किशन का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा था की इस इंडस्ट्री में कुछ लोग है जो जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है | उसके बाद कंगना ने जया बच्चन को आड़े हाथो लेते हुए उन्हें जवाब देते हुए कहा था की अगर आपकी बेटी श्वेता के साथ वही हुआ होता जो मेरे साथ हुआ है और सुशांत की जगह अगर अभिषेक अगर फाँसी पर झूलते हुए मिलते तो तब भी क्या आप इसी तरह की बात कहती |

कंगना का बॉलीवुड पर तीखा प्रहार:

बुधवार को कंगना ने दोबारा जया बच्चन को जवाब देते हुए बॉलीवुड पर तीखा प्रहार किया उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की :

"कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।"



मंगलवार को जया बच्चन ने संसद में बॉलीवुड का बचाव करते हुए कहा था की कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है जिन लोगो ने बॉलीवुड से नाम कमाया वो ही इसे गटर बता रहे है में इस बात से सहमत नहीं हूँ और लोगो को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | इसके बाद हेमा मालिनी के साथ 9 बॉलीवुड सेलेब्स जया बच्चन के सपोर्ट में आये जबकि 6 सेलब्स ने जया के विरोध में आये | 

स्वरा भास्कर ने साधा कंगना पर निशाना : 

कंगना रनौत द्वारा जया बच्चन पर किये जा रहे लगातार हमलो के कारण स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत पर निशाना साधा | स्वरा ने कहा की कंगना का बयान बेहद ही शर्मनाक है तुम्हे लड़ना है तो मेरे साथ लड़ो में ये कीचड कुश्ती लड़ूंगी | स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा की :

"Sickening Kangana. Shameful comment! बस करो please. अपने ज़हन की गंदगी ख़ुद तक सीमित रखो, गाली देनी है तो मुझे दो.. मैं तुम्हारी बकवासें ख़ुशी ख़ुशी सुनूँगी और यह कीचड़ कुश्ती लड़ूँगी तुम्हारे साथ। बड़ों की इज़्ज़त भारतीय संस्कृति का पहला सबक़ है- और तुम तो कथित राष्ट्रवादी हो।"


दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताये |

जय हिन्द ! वन्दे मातरम !!


Post a Comment

1 Comments

  1. bollywood me gandhi bhari padi hai saafai ki jaroorat hai

    ReplyDelete

If you have any doubts or queries, feel free to contact us