Put your ad code here

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यों दुनिया नरेंद्र मोदी को रोल मॉडल मान रही







कोरोना महामारी इस समय सम्पूर्ण विश्व के लिए एक घोर सकंट बन गयी है इस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है | आज अमेरिका ब्रिटेन इटली स्पेन जैसी महाशक्तिया इस महामारी से बुरी तरह ग्रसित है | अभी तक की स्थिति देखी जाये तो भारत की स्तिथि बाकि देशो से काफी बेहतर है और इसका पूरा पूरा श्रेय भारत की जनता के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जाता है | 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोदी जी द्वारा समय समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है जिनके कारण भारत अब तक इस लड़ाई में विजयी रहा है | कोरोना वायरस के दुनिया में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मोदी जी ने खतरे को बहुत जल्दी भांप लिया | इसी कड़ी में मोदी जी ने 19 मार्च 2020 को देश की जनता को सम्बोधित करते हुए देशवासियो को कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए प्रेरित किया और जनता को रविवार 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए कहा, देश की  जनता ने मोदी जी के आग्रह को स्वीकार करते हुए जनता कर्फ्यू को अपार समर्थन दिया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर्स, सपोर्ट स्टाफ और पुलिसकर्मियों का होंसला बढ़ाने के लिए 5 बजे 5 मिनट तक ताली और थाली बजाकर बता दिया कि देश इस लड़ाई के खिलाफ एकजुट है | यह मोदी जी की तरफ से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पहला कदम था | 



मोदी जी ने 5 दिन में ही यानि 24 मार्च 2020 को दोबारा देश की जनता को सम्बोधित किया क्योंकि तब तक कोरोना का खतरा बहुत बढ़ चूका था और अब समय आ गया था की उन्हें बहुत ही कठोर फैसला लेना था | अब उनके सामने दो विकल्प थे या तो देश की इकोनॉमी को बचाये या देश की जनता को, तब मोदी जी ने देश की जनता को ज्यादा मह्तवपूर्ण समझा और देश की जनता की जान को चुना | उन्हें पता था की इस से देश को अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा "पर जान है तो जहान है" और उन्होंने सम्पूर्ण देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाने का बहुत ही कठोर फैसला ताकि कोरोना के संक्रमण की चैन को तोडा जा सके | 

इसी कड़ी में मोदी ने 3 अप्रैल 2020 एक बार फिर देश की जनता को सम्बोधित किया, मोदी जी को एहसास हुआ की कोरोना के खिलाफ ये लड़ाई लम्बी चलेगी और देश की जनता में इस महामारी के खिलाफ जोश आवश्यक है तो मोदी जी ने 3 अप्रैल को देश की जनता से पुनः आग्रह किया की वो रविवार 5 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की सारी लाइट्स बंद करके घर की बालकनी से दिए, टोर्च या मोबाइल की मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाये जिससे सम्पूर्ण देश और विश्व  सके की भारत की जनता इस लड़ाई के खिलाफ मिल कर लड़ रहे है | मोदी जी के इस आवाहन का भी देश की जनता ने अपार समर्थन दिया और बता दिया की इस लड़ाई के खिलाफ उनका जोश अभी भी बरक़रार है | 


मोदी जी के इन प्रयासों से भारत ने काफी  हद तक कोरोना  को वृहद स्तर पर फैलने से रोकने में में सफलता पायी  लेकिन  खतरा अभी टला नहीं था इसलिए मोदी जी ने अलग अलग राज्यों को के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करके लोकडाउन को आगे बढ़ाने के बारे में विस्तार से चर्चा की और लगभग सभी की ये राय थी की लोकडाउन को आगे बढ़ाया जाये | 
14 अप्रैल 2020 को जब लोकडाउन समाप्त हो रहा था तब मोदी जी ने एक बार फिर से देश की जनता को सम्बोधित करते हुए लोकडाउन 2.0 की घोषणा की यानी लोकडाउन को 3 मई 2020 को बढ़ाने का फैसला किया और देश जनता से अपील की वो सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए सरकार का सहयोग करे ताकि इस महामारी से हम जल्दी से जल्दी मुक्त हो सके | 
मोदी जी ने लोकडाउन के दौरान देश के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए अनेक प्रकार के राहत पैकेजेस और भी अनेक घोषणाएं की ताकि लोगो को कम से कम समस्याओ का सामना करना पड़े |  

"भारत ने हायड्रोक्सीक्लोरोक्विन टेबलेट्स जो की कोरोना में काफी मददगार साबित हो सकती है वह अमेरिका के साथ साथ विश्व के अन्य कई देशो में भेज कर मानवता की मिसाल पेश की" | इस फैसले की विश्व के कई देशो ने सराहना की और मोदी जी की तारीफ करते हुए उन्हें इस लड़ाई का महानायक माना इसके अलावा WHO भी मोदी जी की तारीफ कर चूका है | 



मोदी जी एक दृढ निश्चय और सुदृढ़ नेतृत्व की वजह से आज भारत विश्व के बाकि देशो की तुलना में काफी बेहतर है और इसीलिए आज मोदी जी कि छवि विश्व में एक "ग्लोबल लीडर" की बन चुकी है  


Post a Comment

1 Comments

  1. Great PM all time Namo Namo✌️✌️

    ReplyDelete

If you have any doubts or queries, feel free to contact us