मशहूर बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है | सूत्रों की खबर के अनुसार आज सुबह इरफ़ान बाथरूम में गिर गए और उन्हें कमजोरी और साँस लेने में तकलीफ हुई जिसके चलते हुए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है अभी तक उनकी तबियत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है |
इरफ़ान को ट्यूमर का पता 2 साल पहले चला था
इरफ़ान को 2 साल पहले पता चला था कि उन्हें ट्यूमर की घातक बीमारी है, इस बीमारी की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके खुद अपने फैन्स को थी उन्होंने एक बहुत ही इमोशनल मेसेज अपने फैन्स के साथ साझा था उसमे उन्होंने था कि "जिंदगी में कई बार ऐसा कुछ हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाता है मेरी जिंदगी में पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे है , मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी है लेकिन मेरे आस पास मौजूद लोगो के प्यार और उम्मीद जगाई है |" इसके बाद वो इलाज के लिए लंदन चले गए और वह करीब 1 साल तक उनका इलाज चला | लंदन आने के बाद वो अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग में बिजी हो गए और लगातार डॉक्टर्स संपर्क में रहे |
हाल में हुआ था इरफ़ान की माँ का इंतकाल
फ्रेंड्स आपको बता दे हाल में जयपुर में इरफ़ान की माँ का इंतकाल हुआ है लेकिन वो लॉकडाउन के चलते अपनी माँ के जनाजे में नहीं जा पाए थे, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये ही अपने परिजनों से संपर्क किया था |

0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us