जैसा की आपको पता है की वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना महामारी से संघर्ष कर रहा है और अभी ये लड़ाई कितने और समय तक चलेगी कहना मुश्किल है | इस लड़ाई में भारत सरकार के प्रयास भी सराहनीय रहे है | मोदी सरकार के सराहनीय कार्यों और प्रयासों के बावजूद भी विपक्ष देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करने से बाज नहीं आ रहा और मोदी सरकार पर सवाल उठाते है की सरकार ने पिछले 6 साल के कार्यकाल में किया ही क्या है तो आज हम विपक्ष के इन्ही सवालो का जवाब देने के लिए मोदी सरकार द्वारा पिछले 6 साल में काफी लम्बे समय से लंबित महत्वपूर्ण किये गए कामो के बारे में बताएँगे | तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते है....
1.धारा 370 व 35 A : भारतीय संविधान में जम्मू कश्मीर की सरकार की सहमति से राष्ट्रपति द्वारा 14 मई 1954 को 35 A अनुच्छेद जोड़ा गया जो की संविधान के अनुच्छेद 370 के खण्ड (1) में उल्लेखित है | यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर राज्य विधान मंडल को स्थायी निवासी परिभाषित करता था तथा उन नागरिको को विशेषाधिकार प्रदान करता था | मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 व अनुच्छेद 35 A को निरस्त कर दिया | धारा 370 व 35 A हटने के बाद जम्मू कश्मीर में एक नए युग की शुरुआत हुई, वहाँ के युवाओं को देश के अन्य युवाओं की तरह समान अधिकार मिले और घाटी में आतंकवादी घटनाओं में भारी कमी आयी |
2. तीन तलाक: तीन तलाक़ एक ऐसी सामाजिक कुप्रथा थी जिसमे जिसमे कोई भी मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी को सिर्फ तीन बार तलाक बोल कर, लिखकर या फिर किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेज कर तलाक दे देता था | इस कुरुति से मुस्लिम महिलाओ को आजादी दिलाने के लिए मोदी सरकार एक बिल लेकर आयी जो 25 जुलाई 2019 को लोक सभा में पारित हुआ और 30 जुलाई 2019 को राज्य सभा में पारित होकर एक क़ानून बन गया और ऐसा करना अब क़ानूनन जुर्म हो गया |
3. राम मंदिर : अयोध्या में चल रहा राम मंदिर का मुद्दा बहुचर्चित और काफी पुराना है कई सरकार आयी और गयी पर कभी इस मुद्दे पर गहराई से नहीं सोचा गया | मोदी सरकार ने करोड़ों हिंदुओं की भावना को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और ठोस कदम भी उठाये | मोदी सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम था की 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया | इसी के फलस्वरूप 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन किया गया जिसमे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी |
4. राफेल : राफेल फाइटर प्लेन्स के डील की शुरुआत जनवरी 2012 से हुई थी लेकिन उस समय इस डील पर गहराई के साथ सोच विचार नहीं किया गया और काफी लम्बे समय तक ये डील सिर्फ कागजो में ही सिमटी रही | नरेंद्र मोदी जी ने अपने पहले कार्यकाल में ने इन फाइटर प्लेन्स की अहमियत समझते हुए अप्रैल 2015 के फ़्रांस दौरे के दौरान 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा की और इसी कड़ी में जनवरी 2016 में भारत और फ़्रांस के बीच एक MOU साइन हुआ जिसमे राफेल की प्राइज और अन्य शर्ते तय की गयी | राफेल विमान की पहली खेप में 5 विमान 29 जुलाई 2020 को भारत आ चुके है | इस डील में विपक्ष ने कई रोड़े अटकाए लेकिन मोदी सरकार के अटल इरादों के सामने उनकी एक ना चली | राफेल आ जाने से देश की सेना काफी मजबूत हुई है और ये देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है |
5. नयी शिक्षा नीति : देश में पिछले 34 साल से चली आ रही शिक्षा नीति को बदलने की जरूरत थी क्योंकि वो उस टाइम के हिसाब से बनायीं गयी थी और आज की परिस्थियों में उचित नहीं थी इसी को मद्देनजर रखते हुए मोदी सरकार ने वर्तमान परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किये जो की बहुत आवश्यक था | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई 2020 को नयी राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी | इसमें 10 + 2 सिस्टम को पूरी तरह ख़तम कर दिया गया है साथ ही और भी महत्वपूर्ण बदलाव किये है |
तो दोस्तों ये कुछ बहुत ही महतवपूर्ण और बड़े मुद्दे थे जो की काफी लम्बे समय से अटके पड़े थे जिनकी गंभीरता को समझते हुए मोदी सरकार ने आवश्यक कदम उठाये और उन्हें पूरा किया जो की देश के लिए बहुत ही आवश्यक थे |





1 Comments
Great PM Ever
ReplyDeleteIf you have any doubts or queries, feel free to contact us