इसी
के मद्देनजर बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को इस केस के लिए सीबीआई जाँच की सिफारिश
की थी | केंद्र सरकार ने परिस्थियों को समझते हुए इस केस के लिए सीबीआई जाँच की मजूरी
दे दी है |
सीबीआई को केस ट्रांसफर होने के बाद रिया चक्रवर्ती और उसकी फैमिली से ईडी द्वारा 2 बार पूछताछ की जा चुकी है |
लेकिंन
अब सवाल ये उठता है महाराष्ट्र सरकार ने इस केस में सीबीआई जाँच के लिए साफ़ इंकार क्यों
किया था आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही है ? क्यों महाराष्ट्र सरकार पूरे देश
में जबरदस्त मांग के बावजूद भी ये केस सीबीआई को नहीं देना चाहती थी ये सवाल है जो
हमारे साथ साथ लाखों करोडो लोगो के मन में भी उठ रहे है |
ज्ञात हो सुब्रण्यम स्वामी जी ने भी सोशल मीडिया पर कहा है की मुझे क्यों लगता है की सुशांत की हत्या हुई है इसके लिए उन्होंने ने कुछ एविडेन्सेस भी पेश किये है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चिट्ठी लिख कर इस केस में सीबीआई जाँच की मांग की थी |
सुशांत सिंह केस में डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है मुंबई पुलिस लगभग 38 लोगो से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है और ना ही अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बॉलीवुड
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीती 24 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में
मृत पाए गए थे | शुरूआती पुलिस जाँच में पता चला है की उन्होंने आत्महत्या की थी, उनके
इस कदम से बॉलीवुड जगत के साथ साथ पूरा देश स्तब्ध रह गया था।
अब
जैसे जैसे ये केस आगे बढ़ रहा है इसमें नए मोड आ रहे है सुशांत के पिता ने हाल ही में
उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है जिसमे उन्होंने
कहा है कि पहले रिया ने सुशांत को परिवार से
अलग किया और फिर सुशांत के अकाउंट से काफी पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर किये। इस सबके बाद कई कारणों के जरिये सुशांत को आत्महत्या
के लिए उकसाया।
इस मामले में रिया चतुर्वेदी का नाम अब खुलकर सामने आ रहा है। सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह का इस मामले में बड़ा बयान आया है जिसमे उन्होंने कहा है की 8 जून को रिया का उनके पास फ़ोन आया, उसने कहा की उसका सुशांत से झगड़ा हो गया है, इसके बाद वो घर छोड़कर चली गयी जिससे सुशांत काफी दुखी और परेशान थे। ये सब पता लगने के बाद मीतू सुशांत से मिलने के लिए बांद्रा पहुँच गयी, तब सुशांत ने उन्हें बताया की रिया उसके कुछ सामान के साथ उसे छोड़ कर चली गयी है और अब शायद कभी वापस नहीं आएगी, इसी वजह से सुशांत काफी दुखी और परेशान था पर मुझे ये नहीं पता था की भाई जान दे देगा। ये बड़ी जानकारी मीतू ने पुलिस को दी है।
इस मामले में एक अन्य पहलु ये भी है की इसको बॉलीवुड नेपोटिस्म से भी जोड़ा जा रहा है और ये भी कहा जा रहा है की बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तिया नहीं चाहती की सुशांत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाये। इसी के चलते बॉलीवुड में नेपोटिस्म की बात खुल कर सामने आ रही है और लोग Boycott Bollywood की भी बात कर रहे है।
कंगना रनौत इस मामले में खुलकर सुशांत के सपोर्ट में आयी है और उन्होंने ने भी इस मामले में CBI जाँच की मांग की है। उन्होंने इस मामले में पूरे बॉलीवुड को उधेड़ कर रख दिया है। वह इस मामले में पुलिस की पूरी सहायता करने के लिए तैयार है उन्होंने कहा है की पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए सम्मन भेजे वो पुलिस के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। अब शेखर सुमन भी इस मामले में उतर आये है। वो पटना गए और वहाँ तेजस्वी यादव से मुलाकात की और इस मामले में CBI जाँच को जायज ठहराया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा की यहाँ एक पूरी गैंग है जो ही बॉलीवुड को इधर से उधर चलाती है। उनका बेटा खुद इसका शिकार होते होते बच गया।
इस
मामले आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताये। ....... जय हिन्द वंदे मातरम !!



0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us