Put your ad code here

मुख़्तार अंसारी पर चला योगी सरकार डण्डा.....

 मुख़्तार अंसारी पर चला योगी सरकार  डण्डा.....

        Image Source: https://aninews.in/

योगी आदित्यनाथ अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम है | गौरतलब है जब से योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सत्ता संभाली है तब से अपराधियों में इतना खौफ पैदा हो गया है की कई अपराधी तो उनके डर से आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए है | योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर कड़े  कदम उठाये है 

लखनऊ में UP MLA मुख़्तार अंसारी की अवैध प्रॉपर्टी ध्वस्त...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मउ विधायक मुख़्तार अंसारी पर योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है | निष्क्रांत जमीन पर मुख़्तार अंसारी द्वारा अवैध कब्ज़ा करके 2 मंजिला अवैध बिल्डिंग बना ली गयी थी जिसे योगी सरकार ने गुरुवार को डहा दिया | प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी कोई एक्शन ना लिए जाने के कारण प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा | जब बिल्डिंग को ध्वस्त  किया गया तब वहाँ कई सरकारी कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद था |

लगभग 10000 वर्ग फुट में दो बिल्डिंग शत्रु सम्पति पर बनी थी जिसे अंसारी अवैध तरीके से अपने बेटो के नाम करवा ली थी

           File Photo

योगी सरकार ने ट्वीट करके कहा की माफिआ मुख़्तार अंसारी के काले साम्राज्य के अंत का समय आ गया है अब तक उसकी 66 करोड़ की सम्पति जब्त हो चुकी है और 41 करोड़ की अवैध आय का स्रोत का मार्ग बंद किया जा चूका है और कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी |

अवैध सम्पतियों के किराये की वसूली एवं बिल्डिंग ध्वस्त करने में जो खर्च हुआ है वो अपराधियों से ही वसूला जायेगा व साथ ही उन कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी जो इस पूरे प्रकरण में शामिल है ताकि भविष्य में इस प्रकार के आपराधिक कृत्य दोबारा ना हो |

मुख़्तार अंसारी एक माफिआ डॉन व उत्तर प्रदेश के एक राजनेता है जो मउ विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक चुने जा चुके है | मुख़्तार अंसारी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार है |

योगीराज में अपराधियों का बचना अब मुश्किल है योगी जी का खौफ अपराधियों में इस कदर बैठ चूका है की कई अपराधियों ने तो आत्म  समर्पण कर दिया है | इस से पहले भी योगी सरकार ने CAA के विरोध में हुई हिंसा में हुए सार्वजनिक नुकसान की भरपाई आरोपियों से ही की थी |

इस लेख के बारे में आपकी राय कमेंट करके जरूर बताये |

 

घर पर रहे सुरक्षित रहे ! जय हिन्द वन्दे मातरम !! 

Post a Comment

0 Comments