Put your ad code here

अमित शाह हुए स्वस्थ हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

 अमित शाह हुए स्वस्थ हॉस्पिटल से मिली छुट्टी.......

                                File Photo

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है | ज्ञात हो अमित शाह 18 अगस्त को कोविड केयर  लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे | अमित शाह आज सुबह अपने निवास स्थान पर पहुंचे | कुछ दिनों पहले ही एम्स के अधिकारियो ने कहा था की अमित शाह अब पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द  ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकते है | 

अमित शाह को शरीर में दर्द, थकान व कमजोरी की शिकायत थी जिसके चलते वो एम्स में भर्ती हुए थे | 

2 अगस्त को आयी थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 

2 अगस्त 2020 को गृह मंत्री अमित शाह की रिपोर्ट  कोरोना पॉजिटिव आयी थी जिसके 

चलते वो मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहाँ  नेगेटिव आने पर उन्हें  हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी | 

पिछले 24 घंटे में  देश में मिले 79000 से ज्यादा संक्रमित 



कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा देश में तेज़ी से बढ़ रहा है इसका एक कारण देश में प्रतिदिन बढ़ती हुई जांच भी है | पिछले 24 घंटो में देश में 79000 से अधिक केस आये है | अब तक देश में संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख को पार कर चूका है जबकि 27 लाख से अधिकांश संक्रमित ठीक हो चुके है | देश में मौत का आँकड़ा 64 हजार को पार कर चूका है | 

घर पर रहे सुरक्षित रहे !

जय हिन्द वन्दे मातरम् !!



Post a Comment

0 Comments