शहीद भगत सिंह के 10 अनमोल विचार जो उनकी जयंती पर हर युवा को जरूर देखने चाहिए
शहीद
भगत सिंह का नाम सुनते ही देश के युवाओं में एक ऊर्जा का संचार हो जाता है | शहीद भगत
सिंह देश के युवाओं के लिए आदर्श है | यह वीर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख
क्रांतिकारियों में से एक थे। 23 साल की छोटी
सी उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाला यह वीर देशवासियों के दिलो में सदा
के लिए अमर हो गया। शहीद भगत सिंह की जयंती
पर उन्हें शत शत नमन !!
शहीद
भगतसिंह ने देश की आज़ादी के लिए जिस साहस के साथ मजबूत ब्रिटिश सरकार का सामना किया,
वह आज तक हम सब के लिए बहुत बड़ा प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उस समय देश के युवाओं
में अपने क्रांतिकारी विचारों से नयी ऊर्जा का संचार कर दिया था |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट किया, 'मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।'
आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनके द्वारा कहे गए 10 अनमोल वचन देश के हर युवा को जरूर पढ़ने और सुनना चाहिए :
शहीद भगत सिंह के 10 अनमोल विचार
1. मेरे जज्बातों से इस कदर वाकिफ है मेरी कलम, में इश्क़ भी लिखना चाहूँ तो इंकलाब लिख जाता है |
2.
जिंदगी तो खुद के दम पर ही जी जाती है, दुसरो के कंधो पर तो जनाजे उठाये जाते है |
3.
देशभक्तो को अक्सर लोग पागल कहते है, कह दो उनको " ये सीने पर जो जख्म है, सब
फूलो के गुच्छे है, हमें पागल ही रहने दो हम पागल ही अच्छे है |
4.
व्यक्तियों को कुचल कर विचारो को नहीं मारा जा सकता है |
5.
अगर बहरो को सुनाना है तो आवाज़ बहुत जोरदार होनी चाहिए |
6.
लिख रहा हूँ में अंजाम जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा |
7. आम तौर पर लोग जैसी चीजे है उसके आदि हो जाते है, और बदलाव के विचार से ही काँपते है, हमें इसी
निष्क्रियता की भावना को क्रन्तिकारी भावना में बदलना है |
8. जो भी व्यक्ति विकास के लिए खड़ा है उसे हर एक
रूढ़िवादी चीज़ की आलोचना करनी होगी | उसमे
अविश्वास
करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी |
9. दिल से निकलेगी ना मर के भी ये वतन की उल्फत, मेरी ,मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आएगी |
10.
देख के वीरो की कुर्बानी अपना दिल भी बोला, मेरा रंग दे बसंती चोला....|
शहीद
भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन !!
इंकलाब
जिंदाबाद !!
जय हिन्द ! वन्दे मातरम !!



0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us