Put your ad code here

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी 10 लोगो की मौत....

 महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी 10 लोगो की मौत....

Image Courtesy : Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के ठाणे इलाके के भिवंडी में  आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ | भिवंडी में आज सुबह तीन मंजिला इमारत गिर गई है जिससे बिल्डिंग के नीचे दबने से 7 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है| अभी भी मलबे में लगभग 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने के बाद NDRF की टीम  रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुँच चुकी है | 

हादसा रविवार रात करीब 3.40 बजे हुआ। इस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। बताया ये जा रहा है की पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से यह बिल्डिंग जर्जर हालत में थी। इसमें 21 परिवार रहते थे। सोमवार सुबह जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी सुबह 3.40 बजे बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई बिल्डिंग गिरते ही वहां पर चीख पुकार मच गई | बिल्डिंग के गिरते ही वहाँ चीख पुकार मच गयी जिसको सुनकर आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े और उन्होंने ने अथक प्रयास कर करीब 20 लोगो को जीवित बाहर निकाल लिया |

Image Courtesy : ANI News

रेस्क्यू जारी है :

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मोके पर पहुँचा और NDRF के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है अभी भी मलबे में कई लोगो के दबे होने की आशंका है | पुलिस प्रशासन के अनुसार ये इमारत काफी पुरानी थी, इसकी जर्जर हालत को देखते हुए नगरपालिका की ओर से इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन लोगों ने इस इमारत को खाली नहीं किया | 

लापरवाही जानलेवा साबित हुई :

नगरपालिका ने इमारत की जर्जर हालत देखते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया था लेकिन वहाँ रहने वाले लोगो ने इसे खाली नहीं किया जिसका परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ा | कही न कही लापरवाही भी इस हादसे की बड़ी वजह है | लोगो को ये समझना होगा की इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है जिसका प्रतयक्ष उदारहण आपके सामने है | इसलिए लोगो को समझना होगा प्रशासन के आदेशों का पालन करना होगा ताकि भविष्य में होने वाले ऐसे हादसों से बचा जा सके |

हम भगवान से प्रार्थना करते है की मृतकों की आत्मा को शांति दे और उनके परिवारजनो को इस घोर विपदा को सहने की शक्ति दे | 
ॐ शांति !!

Post by : The Social Opinion 

 

Post a Comment

0 Comments