अब जया बच्चन पर भड़की कंगना.... रवि किशन ने कहा की जया बच्चन से ये उम्मीद नहीं थी
जया बच्चन ने आज सुबह राज्यसभा में बॉलीवुड को बदनाम करने और बॉलीवुड को निशाना बनाये जाने की बात कही | जया बच्चन ने कहा की कुछ लोग बॉलीवुड को गटर बता रहे है जो की गलत है |
गौरतलब है की आज सुबह राज्यसभा के शून्यकाल में जया ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा की कुछ लोग है जो जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है उन्होंने कंगना रनौत का नाम न लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधा |
Image Courtesy : ANIकंगना
रनौत जया बच्चन के इस बयान पर भड़क उठी और उन्होंने राज्यसभा सांसद जया बच्चन को जवाब
देते हुए कहा की अगर आपकी बेटी श्वेता के साथ वही हुआ होता जो मेरे साथ हुआ है और सुशांत
की जगह अगर अभिषेक अगर फाँसी पर झूलते हुए मिलते तो तब भी क्या आप इसी तरह की बात कहती
|
कंगना
ने जया बच्चन को जवाब देते ट्वीट किया:
"जया
जी आप वही बात कहेंगी अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज उम्र में पीटा, नशा और
छेड़छाड़ की जाती है, अगर अभिषेक लगातार उत्पीड़न और बुलिंग की शिकायत करते और एक दिन
फांसी पर लटके मिले ? हमारे लिए भी करुणा दिखाओ"
रवि
किशन का भी पलटवार :
अभिनेत्री
कंगना रनौत के साथ साथ अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी जया बच्चन पर पलटवार किया
| रवि किशन ने कहा की उन्हें जया बच्चन से ये उम्मीद नहीं थी | रवि ने आगे कहा की में
एक साधारण इंसान हूँ, जब मेरे पास एक भी एक भी फिल्म नहीं थी तब मैंने कहा था जिंदगी
झंड बा फिर भी घमंड बा | में एक साधारण पुरोहित का बेटा हूँ और बिना किसी के सपोर्ट
के आज इस मुकाम तक पहुंचा हूँ | मैंने किसी
थाली में छेद नहीं किया है |
जया
ने आज सुबह राज्य सभा में कहा था की केवल कुछ लोगों की वजह से आज वो मनोरंजन उद्योग
आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 50
लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है|
उन्होंने आगे कहा की कुछ ऐसे हालात पैदा हुए है जिनके चलते मनोरंजन जगत को सोशल
मीडिया पर बुरी तरह आलोचना का शिकार होना पड़
रहा और उसे 'गटर' कहा जाने लगा यह सही नहीं है ऐसी भाषा पर रोक लगाई जानी चाहिए |
कंगना
ने कहा था बॉलीवुड को गटर :
कंगना रनौत ने कुछ समय पहले ट्वीट करके बॉलीवुड को गटर बताया था | कंगना ने लिखा था की यदि नशीले पदार्थों पर नियंत्रण करने वाला ब्यूरो ने बॉलीवुड में प्रवेश किया है, तो कई ए लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे, यदि ब्लड टेस्ट किया जाता हैं तो कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। आशा है कि @PMOIndia स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड नामक नाली को साफ करेगा |
जय हिन्द ! वन्दे मातरम !!



0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us