Put your ad code here

महिला अपराध को रोकने को लेकर योगी सरकार सख्त.. अपराधियों के पोस्टर चौराहे पर लगेंगे

महिला अपराध को रोकने को लेकर योगी सरकार सख्त.. अपराधियों के पोस्टर चौराहे पर लगेंगे



योगी सरकार ने उत्तरप्रदेश में अपराधियों को लेकर शुरू से ही सख्त रवैया अपनाया हुआ है | उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने UP में अपराध रोकने के लिए काफी सख्त कदम उठाये है |

अपराधियों के पोस्टर चौराहे पर लगेंगे..

अब योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध रोकने के लिए बड़ा सख्त कदम उठाया है | अब उत्तरप्रदेश में अपराधियों और मनचलो की शामत आने वाली है | बताया जा रहा है की योगी सरकार दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ "ऑपरेशन दुराचारी" चलाएगी। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों के पोस्टर चौराहो पर चिपकाए जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे लोगो को पोस्टर शहर के चौराहे पर लगवाए ताकि समाज के लोग ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले शख्स को जान सके |

CM योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए संबधित बीट इंचार्ज, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे |

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ये भी कहा की सिर्फ महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण, रेप, यौन उत्पीड़न, छेड़खानी करने वाले अपराधी ही नहीं, इस घिनौनी हरकत में उनकी मदद करने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा करने से वो लोग भी सामजिक बदनामी के डर से इस तरह के घिनौने काम से दूर रहेंगे |

महिला पुलिसकर्मी देगी सजा

सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अपराधियों और मनचलो  को महिला पुलिसकर्मी सजा देंगी | इस से ये सन्देश साफ़ है की अगर महिला के साथ अपराध करोगे तो महिला ही सजा देगी, महिला पुलिसकर्मी ही अपराधियों को पकड़ कर अनके खिलाफ एक्शन लेंगी |

CAA विरोधियों के पोस्टर भी चिपकाये थे

योगी सरकार ने CAA का विरोध करते हुए सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुँचाने वाले लोगो के पोस्टर भी सार्वजानिक स्थलों पर उनके नाम व पते के साथ चिपकाये थे जिसमे उनके द्वारा सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुँचाने के लिए वसूले जानी वाली राशि का भी विवरण था

योगीराज में अपराधियों का बचना अब मुश्किल है योगी जी का खौफ अपराधियों में इस कदर बैठ चूका है की कई अपराधियों ने तो आत्म  समर्पण कर दिया है | इस से पहले भी योगी सरकार ने CAA के विरोध में हुई हिंसा में हुए सार्वजनिक नुकसान की भरपाई आरोपियों से ही की थी | 

घर पर रहे सुरक्षित रहे ! जय हिन्द वन्दे मातरम !!



Post a Comment

0 Comments