Put your ad code here

शानदार जानदार सेल्फी के लिए , ये है बेहतरीन फ़ोन

 शानदार जानदार सेल्फी के लिए , ये है बेहतरीन फ़ोन



Best Selfie Mobile Phones in India

आजकल युवाओं में सेल्फी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसलिए स्मार्टफोन कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन बाजार में उतार रही है। इसी कारण लोग तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें कौन सा फोन खरीदना चाहिए। इसीलिए हम आपको कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आप खरीदने से पहले विचार कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy A71


अगर आप बेस्ट सेल्फी फोन लेना चाहते है तो Samsung Galaxy A71 आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसका कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जो एक बेहतरीन सेल्फी लेने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही इसका रीयर कैमरा 64MP + 12MP + 5MP + 5MP का है। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी के साथ 128GB स्टोरेज भी दी गई है। भारत में इस फोन की कीमत 30,999 रुपए है।

Poco M2 Pro

बेस्ट सेल्फी कैमरे की सूची में Poco M2 Pro का भी एक विशेष स्थान है। साथ ही यह बजट फोन भी है। 16 मेगापिक्सल और नाइट मॉड सेल्फी के साथ यह फोन बेहतरीन सेल्फी के लिए मशहूर है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। साथ ही इसका रियर कैमरा 48MP + 8MP + 5MP + 2MP का है। इसके अलावा 5000 एमएएच की इसकी शानदार बैटरी है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 13,999 रुपए है।

Best Selfie Mobile Phones

Realme 7


इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे एक शानदार सेल्फी ली जा सकती है। इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसकी रैम 8GB और स्टोरेज 128GB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही यह एक डुएल सिम फोन है। इसमें 5000 mAh की जबरदस्त बैटरी है। इसका रियर कैमरा 64MP + 8PM + 2MP + 2MP का है। भारत में इसकी कीमत 17,999 रुपए रखी गई है।

Xiaomi Mi CC9 Pro

इस फोन में शानदार सेल्फी कैमरे के साथ ही और भी कई फीचर्स दिए गए हैं जो इसे खास बनाते हैं। परफेक्ट सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें पेंटा रियर कैमरा सेटअप बहुत मशहूर है जो 108MP+20PM+12MP+5MP+2MP है। यह फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसकी 5,260mAh के साथ जबरदस्त बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन की कीमत 28,000 रुपए से शुरू है।

Best Selfie Mobiles with Good Front Camera

Infinix Note 7

अभी तक केवल महंगे स्मार्टफोन में ही अच्छा सेल्फी कैमरा मौजूद होता था लेकिन अब बजट रेंज में भी बेहतरीन सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन उपलब्ध है। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है। 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है। 6.95 इंच की शानदार डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। भारत में यह फोन 11,499 रुपए की प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Best Selfie Phones in India with Price

Post a Comment

0 Comments