Put your ad code here

घर वापस पहुंची कंगना.... मुंबई से लौटते वक्त कहा था कहा भारी मन से लौट रही हूँ

घर वापस पहुंची कंगना.... मुंबई से लौटते वक्त कहा था कहा भारी मन से लौट रही हूँ 



5 दिन मुंबई में रहने के बाद कंगना वापस चंडीगढ़ पहुँच चुकी है | कंगना रनौत 5 दिन बाद मुंबई से हिमाचल प्रदेश के लिए आज सुबह ही रवाना हुई थी | उन्होंने ट्वीट करके मुंबई से हिमाचल प्रदेश प्रदेश लौटने की बात कही | कंगना Y+ सिक्योरिटी के साथ वापस मनाली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई 


कंगना ने चंडीगढ़ पहुँचते ही ट्वीट किया :

"चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।"


बता दे की कंगना 9 सितम्बर को मुंबई पहुंची थी | कंगना रनौत के मुंबई पहुँचने से पहले BMC ने कंगना के ऑफिस में तोड़ फोड़ की थी जिससे कंगना को करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ था |  इसके बाद कंगना ने कहा था की मेरे पास अब नया ऑफिस बनाने के पैसे नहीं है तो इसलिए में टूटे हुए ऑफिस से  करुँगी |

सोमवार की सुबह कंगना ने tweeter पर लगातार ट्वीट करके महाराष्ट सरकार पर जमकर निशाना साधा | कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा की :

" दिल्ली के दिल को चीर के वहाँ इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ आवाज़ है, मुझे अपनी आवाज़ दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ून होगी।"




 ‘‘भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं। मुझ पर हमले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।’’


"जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं,

मुझे कमज़ोर समझ कर

बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं!

एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर,

अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!"



कल राज्यपाल से मिली थी कंगना :

कल शाम कंगना महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिली थी | कंगना ने कहा की मैंने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें मेरे साथ हुए अन्याय के बारे में बताया वे यहाँ पर हमारे गार्जियन है | कंगना ने कहा की वो कोई नेता नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा | राज्यपाल साहब ने मुझे बेटी के जैसे सुना और पूरी उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा 

जय हिन्द ! वन्दे मातरम !!





Post a Comment

0 Comments