कोरोना को लेकर PM मोदी की आज बैठक ले सकते है कोई बड़ा फैसला.....
देश
में पिछले कुछ समय से कोरोना के केसेस काफी
तेजी से बढ़ रहे है देखा जाये तो औसतन
90000 के आस पास केस रोज़ बढ़ रहे है | हालाँकि पिछले 4-5 दिन से रोज़ संक्रमित होने वाले
मरीजों से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है जो की एक सुखद खबर है |
आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ते Covid 19 के केसेस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए
आज 7 सबसे अधिक संक्रमित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बैठक करेंगे। ये राज्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश,
कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब हैं |
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली बैठक में कोरोना को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं | इस बैठक में कोरोना के बढ़ते केसेस पर रोक लगाने और वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी |
देश
में कोरोना से मौते दुनिया में सबसे कम :
अगर
पूरे विश्व में देखा जाये तो कोरोना से होने वाली मौतों का आँकड़ा भारत में सबसे कम
है | भारत में अब तक कोरोना महामारी से लगभग 90000 मौते हो चुकी है | अगर आबादी के
हिसाब से देखा जाये तो ये पूरी दुनिया में सबसे कम है |
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलो के बीच एक बहुत ही राहत की खबर है | देश में पिछले 5 दिनों से लगातार जितने लोग संक्रमित हो रहे है उस से ज्यादा मरीज कोरोना को मात दे रहे है | मंगलवार को लगभग 80000 नए संक्रमित मिले जबकि लगभग 82000 से अधिक मरीज ठीक हुए | यह पूरे देश के लिए राहत की खबर है | इस से ये पता चलता है की हम इस महामारी को मात दे सकते है | हमें संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा | हमेशा मास्क का उपयोग करे व 2 गज की दूरी का पालन करके हम कोरोना संक्रमण से बच सकते है क्योंकि अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है इसलिए इस से बचाव ही इसका इलाज है | जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक मास्क और 2 गज की दूरी ही इसकी वैक्सीन है |
देश
में कुल 56.43 केस :
देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56 लाख 43 हजार से अधिक हो चुकी है जबकि 45 लाख 84 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके है और ये आँकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है | इस तरह देश में अभी एक्टिव केसो की सँख्या लगभग 9 लाख 68 हजार है | देश में कोरोना महामारी से अबतक 90000 से अधिक लोगो को अपनी जान गँवानी पड़ी है |
घर पर रहे, सुरक्षित रहे !
जय
हिन्द वन्दे मातरम !!
Post by : The Social Opinion


0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us