Put your ad code here

मुंबई से गैंगस्टर फिरोज खान को ला रही UP पुलिस की गाड़ी पलटी, अपराधी की मौत

 मुंबई से गैंगस्टर फिरोज खान को ला रही UP पुलिस की गाड़ी पलटी, अपराधी की मौत


उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर फिरोज अली की रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई | गौरतलब है की मुंबई से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे एक कुख्यात गैंगस्टर फिरोज अली की उस समय मौत हो गई जब उत्तर प्रदेश पुलिस का वाहन मध्य प्रदेश में पलट गया | रोड पर उत्तर प्रदेश पुलिस के वाहन के सामने अचानक से सड़क पर  गाय आ गयी जिसे बचाने के चक्कर में यूपी पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया | इस र्घटना में पुलिस की गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और हादसे में गैंगस्टर फिरोज खान की मौत हो गई, जबकि यूपी पुलिस के एसआई व आरक्षक सहित 3 लोग घायल हो गए |

उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम कुख्यात गैंगस्टर फ़िरोज़ खान को इनोवा कार में मुंबई से लखनऊ ला रही थी, तभी रविवार सुबह जोगीपुरा टोल नाके के पास सड़क पर अचानक से एक गाय आ गई जिसे बचाने में चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गया |

लखनऊ पुलिस के मुताबिक  फिरोज खान पर लूट, चोरी के कई मुकदमे थे,  कोर्ट ने फिरोज के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था | इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने उसे मुंबई में गिरफ्तार किया और वहाँ से लखनऊ ला रही थी |

गैंगस्टर विकास दुबे का सड़क दुर्घटना के बाद हुआ था एनकाउंटर

गौरतलब है की कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के ही एक और गैंगस्टर विकास दुबे को भी मध्य प्रदेश से लाते वक्त भी उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी | कानपुर पहुंचने से कुछ समय पहले ही बारिश की वजह से UP पुलिस की गाड़ी पलट गयी थी जिसके बाद गैंगस्टर विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिस टीम के ऊपर गोली चलाने का भी प्रयास किया | इसके बाद पुलिस और विकास दुबे के बीच चली मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को मौत के घाट उतार दिया था |

जय हिन्द ! वन्दे मातरम !! 

Post a Comment

0 Comments