Put your ad code here

व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर ये ट्रिक अपना ले, कम खर्च होगा मोबाइल डेटा

व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर ये ट्रिक अपना ले, कम खर्च होगा मोबाइल डेटा



How to Save Mobile Data When Using WhatsApp

जैसा की अभी सभी को पता है कि कोरोना महामारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से लोग घर पर ही रहना पसंद कर रहे है और वर्क फ्रॉम होम (Work from home) कर रहे है,  जिसकी वजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है | सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप्प (Whatsapp) आज के युग में एक बहुत ही महत्वपूर्ण एप्प है और देश में करोडो यूजर व्हाट्सएप्प (Whatsapp) का रोज़ इस्तेमाल करते है |

कोरोना महामारी के कारण लोगो को ऑफिस का काम घर पर  ही करना पड़ रहा है , इसके लिए मीटिंग करने के लिए व्हाट्सएप्प वीडियो कालिंग (Whatsapp Video Calling) का प्रयोग किया जा रहा है और बच्चो की पढ़ाई के लिए भी व्हाट्सएप्प (Whatsapp) का काफी प्रयोग किया जा रहा है, जिसके चलते लोगो का मोबाइल डेटा जल्दी ख़त्म हो रहा है |

आज हम आपको व्हाट्सएप्प (Whatsapp) की कुछ ट्रिक्स के बारे में बताएँगे इनके प्रयोग से आप काफी हद तक मोबाईल डेटा सेव कर सकते है:

How to Save Mobile Data Usage on WhatsApp

ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद करना होगा :

रोज़ आपके व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर फालतू के वीडियोस और फोटोग्राफ आते है जिन्हे आप देखना नहीं चाहते या आपको उनकी जरूरत नहीं होती है, ऐसे वीडियोस और फोटोग्राफ आपके डेली डेटा का बहुत बडा हिस्सा खा जाते है और फ़ोन स्टोरेज भी भर जाता है | इस लिए आपको इस ऑटो डाउनलोड ऑप्शन को ऑफ करना होगा |

इसके लिए आपको व्हाट्सएप्प (Whatsapp) की "Settings"  में जाकर "Data  And  Storage Usage "  पर जाकर क्लिक करना होगा|  इसके यूजर को "Media Auto  Download"  का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा |  इसमें आपको सबसे ऊपर ऑप्शन दिखेगा "When Using Mobile Data"|  इस ऑप्शन में आपके सामने 4 ऑप्शन आएंगे- Photo,Video,Audio  And Documents | इन पर सब पर टिक होगा , जिसका मतलब है इन चारो ऑप्शन्स में कुछ भी आपके व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर आएगा , वो अपने आप ही डाउनलोड हो जायेगा | तो इसलिए मोबाइल डेटा बचाने के लिए आपको इन चारो ऑप्शन्स पर से आपको टिक हटाना होगा | 

फोटोज के जरिये आसानी से समझिये इस प्रोसेस को :

1. सेटिंग में Data and storage usage :

2. When using mobile data:


3. When using mobile data: (इसमें सब पर टिक है जो हटाना है) 



4. 
When using mobile data: (सबका टिक हटा कर ok पर क्लिक कर दे) 



इस ट्रिक से आपका मोबाइल डाटा तो बचेगा ही साथ अनचाही वीडियोस और फोटोग्राफ्स के कारण आपका फ़ोन स्टोरेज भी नहीं भरेगा |

(Tips to help you save data on WhatsApp)



Post a Comment

0 Comments