Put your ad code here

देश में फरवरी 2021 तक खत्म होगा कोरोना ? – The Social Opinion

 देश में फरवरी 2021 तक खत्म होगा कोरोना (Coronavirus) ?

 

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारत सरकार (Government of India) सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि फरवरी 2021 तक भारत से यह कोरोना महामारी खत्म हो सकती है | इसी के साथ साथ समिति का ये भी दावा है कि भारत में कोरोना का सबसे बुरा दौर बीत चुका है | पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है |

समिति की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना का पीक सितंबर में ही आ चुका था और फरवरी 2021 में कोरोना खत्म हो जाएगा |

समिति का दावा लॉकडाउन नहीं लगता तो 25 लाख मौतें हो चुकी होती :

समिति ने लॉकडाउन के कारण मजदूरों के प्रवास (Migration) के असर का भी विश्लेषण (Analyze)  किया। इस विश्लेषण के आधार पर समिति ने कहा की यदि देश में  लॉकडाउन नही लगता तो इस महामारी का जून में पीक आता और लगभग कोरोना संक्रमण के 1.4 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आते | अगर देश में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगता तो अगस्त तक 25 लाख मौतें हो चुकी होती |

Also Read:

PM Jan Andolan (जन आंदोलन) मोदी का कोरोना से निपटने के लिए मंत्र

संयुक्त राष्ट्र में PM मोदी का भाषण... जानिए मोदी ने कोनसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की

अभी कोरोना का खतरा काम हुआ टला नहीं है :

देश में कोरोना संक्रमण के मामलो में पिछले कुछ दिनों से तेजी से गिरावट आ रही है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है की देश में कोरोना का खतरा कम हुआ है | भारत सरकार (Government of India) सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है की संभवत भारत में कोरोना का सबसे बुरा दौर बीत चुका है |

लेकिन अभी हमें काफी एतिहात बरतने की जरूरत है | सर्दियों की आहट और प्रदूषण के कारण कोरोना के मामलो में असामान्य वृदि हो सकती है | इसलिए अभी जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हमेशा मास्क का प्रयोग करे, दो गज की दूरी बनाये रखे |

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन आंदोलन #Unite2FightCorona चला कर देशवासियो को ये "जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं" का मंत्र दिया था | मोदी जी ने ट्वीट करके कहा था 'आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हो !

हमेशा याद रखे:

मास्क जरूर पहने |

हाथ साफ़ करते रहे |

सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करे |

'दो गज की दूरी रखे |

                                       File Photo

मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्र का पालन करके ही हम कोरोना महामारी से जल्द से जल्द निजात पा सकते है, तो आईये अपने आपको, अपने परिवार और अपने देश को इस महामारी से मुक्त करने के लिए संकल्प ले की हम हमेशा मास्क का प्रयोग करेंगे व सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करेंगे |

 

Post a Comment

0 Comments