Put your ad code here

Actress Khushbu Sundar-एक्ट्रेस खुशबू सूंदर ने ज्वाइन की बीजेपी - The Social Opinion

Actress Khushbu Sundar-एक्ट्रेस खुशबू सूंदर ने ज्वाइन की

बीजेपी

Khushbu Sundar Joins BJP

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद खुशबू सूंदर ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है | खुशबू सूंदर ने सोमवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू ने कहा, "समय के साथ मैंने महसूस किया कि देश को सही दिशा में ले जाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जैसे किसी व्यक्ति की जरूरत है "

खुशबू सूंदर कांग्रेस में सन 2014 में शामिल हुई थी | खुशबू को राजनीति में लाने का श्रेय एम करुणानिधि को जाता है। 2010 में उन्होंने एक्ट्रेस खुशबू सूंदर को अपनी पार्टी जॉइन कराई थी। बाद में 2014 में खुशबू कांग्रेस में शामिल हो गयी थी | कांग्रेस ज्वाइन करते समय खुशबू ने कहा था कि कांग्रेस ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जो भारत के लोगों की भलाई और देश को एकजुट कर सकती है |

Khushbu Sundar quits Congress

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए | खुशबू ने अपने इस्तीफे में लिखा, पार्टी में बड़े पदों पर कुछ ऐसे लोग बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत से कोई जुड़ाव नहीं है |  

एक्ट्रेस से राजनेता बनी थी खुशबू :

खुशबू ने अपना कैरियर बतौर एक्टर शुरू किया था | खुशबू को साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। खुशबू ने बॉलीवुड की कई मूवीज में भी काम किया है जैसे द बर्निंग ट्रेन, कालिया, नसीब, लावारिस आदि |

Khushbu Sundar joins BJP after resigning from Congress

Post a Comment

0 Comments