Put your ad code here

Mumbai Powercut - मुंबई पॉवरकट : कंगना ने ली महाराष्ट्र सरकार की चुटकी

Mumbai Powercut - मुंबई पॉवरकट : कंगना ने ली महाराष्ट्र सरकार की चुटकी 



Mumbai Power Cut

Mumbai Power Outage

ग्रिड फेल होने के कारण सोमवार सुबह मुंबई (Mumbai) के कई इलाकों में बिजली चली गयी है |  विध्द्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मुंबई की लाइफलाइन (Lifeline) लोकल ट्रेन (Local Train) के पहिए भी थम गए | मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन अभी आवश्यक सेवाओं के लिए चलाई जा रही है | स्थानीय लोग ट्विटर (Twitter) पर लगातार अचानक बिजली हुई बिजली कटौती की शिकायत कर रहे हैं |

टाटा पावर (Tata Power) ने ट्वीट किया- सोमवार सुबह 10.10 बजे कलवा (खारघर) स्थित एमएसईटीसीएल में खराबी आई। इसके चलते मुंबई समेत कई इलाकों में ट्रांसमिशन बाधित हुआ। सुधार कार्य जारी है। तीन हाइड्रो यूनिट्स से सप्लाई लाई जा रही है।

Mumbai Power Cut on Twitter

कंगना ने ली महाराष्ट्र सरकार की चुटकी 

ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई है। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है: 

'मुंबई में पावरकट। इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क....कंगना कर रही है |'



अमिताभ का ट्वीट:

महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में बत्ती गुल होने पर ट्वीट करते हुए लोगो से धैर्य रखने  को कहा है | अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा की :

'पूरे शहर में बिजली नहीं है। किसी तरह ये मैसेज कर पाया हूं। धैर्य रखें, सब अच्छा होगा |'


Post a Comment

0 Comments