Put your ad code here

Picsart Tips- Picsart में फोटो Crop करना और Background हटाना सीखें - The Social Opinion

Picsart Tips-Picsart में फोटो Crop करना और Background हटाना सीखें


Contains:

Picsart-How to Remove Background of the Image

How to Remove Background Using Picsart

Photo Editing and Digital Drawing Tutorials

How to Use PicsArt's Shape Crop Tool

Picsart Tips की सीरीज में आज हम फोटो (Photo) को क्रॉप (Crop) करना  और बैकग्राउंड (Background) हटाने के बारे में बताएँगे |  Picsart एक फोटो एडिटिंग ऐप (Editing App) है जिसकी मदद से हम आसानी से अपनी साधारण फोटो को आकर्षक बना सकते हैं। कुछ ही सेकंड में background चेंज कर सकते हैं या फिर फोटो का collage बना सकते हैं। इसके अलावा फोटो को crop, beautyfy या draw भी कर सकते है। इस ऐप की मदद से हम आकर्षक लोगो, सोशल मीडिया पोस्ट या वेबसाइट के लिए ब्लॉग पोस्ट बना सकते हैं। 

Picsart से फोटो क्रॉप कैसे करें

Picsart से 3 अलग-अलग Tools से फोटो को क्रॉप किया जा सकता है।

1. Crop Tool 


इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Tools  में जाकर Crop के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Crop के कई ratio मिलेंगे जिनमें सोशल मीडिया पोस्ट के कई different sizes मिलेंगी जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप को कॉर्नर में एक lock का icon भी मिलता है जिसे unlock करके आप अपनी मर्जी से बॉक्स की size को बदल कर crop करके save कर सकते हैं। लेकिन इस टूल की मदद से आप अपनी इमेज को केवल square या rectangle में ही Crop कर सकते हैं।

2. Free Crop Tool


यह टूल आपको अपनी पसंद की शेप में फोटो को क्रॉप करने की इजाजत देता है। साथ ही इस टूल की मदद से आप फ़ोटो में background भी हटा सकते हैं। इसे यूज करने के लिए आपको Tools में जाकर Free Crop को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप Person के option पर क्लिक करके कुछ ही सेकंड में background को हटा सकते हैं। इसके बाद top right corner में बने right arrow पर क्लिक करके आप फ़ोटो को crop करके save कर सकते हैं।

3. Shape Crop 


इस टूल को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले Tools में जाकर Shape Crop के option पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अलग-अलग तरह की कई shapes दिखाई देंगी। इन shapes में से आप जिसे भी सेलेक्ट करके top right corner में बने right arrow पर क्लिक करेंगे, आपकी फोटो उसी shape में crop हो जाएगी और अब आप इसे down arrow के icon पर क्लिक करके save कर सकते हैं।

Picsart Tips की सीरीज में आज हमने फोटो को क्रॉप (Crop) करना  और बैकग्राउंड (Background) हटाने के बारे में बात की |  इसी सीरीज में जल्द मिलते है नए टॉपिक के साथ |  


Post a Comment

0 Comments