France Air Strike - आतंकवाद पर अब फ्रांस की एयर स्ट्राइक
France Air Strike
फ्रांस में हुए आतंकवादी हमले के बाद, फ्रांस ने अब आतंकवादियों को सबक सीखने की ठान ली है | इसी के चलते फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है की इस आतंकवादी हमले में अलकायदा के लगभग 50 आतंकी मारे गए हैं।
गौरतलब है की फ़्रांसिसी सेना वायुसेना द्वारा मिराज फाइटर जेट और ड्रोन विमानों के जरिये मिसाइलें दागी गयी, जिसमे अलकायदा के करीब 50 आतंकियों के मारे जाने की खबर है | फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं। आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किये गए है |
France Air Strike in Mali
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली
ने एयर स्ट्राइक के बारे में बताते हुए कहा की , 'मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना
चाहूंगी जो बेहद अहम है | इसे 30 अक्टूबर को
अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार
और विस्फोटक बरामद किए गए हैं |'
France Flight Strike
बता दे की फ्रांस में धार्मिक टकराव के चलते हुए हमलो की वजह से फ्रांस को हिला कर रख दिया है | पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने वाले टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया था, इसके बाद फ्रांस में एक और आतंकवादी हमले हुआ | जिसके बाद फ्रांस ने आतंकवाद से निपटने के लिए कठोर कदम उठाना शुरू कर दिया और इसी के चलते 30 अक्टूबर को फ्रांसीसी वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक कर आतंकवादीयो को ठिकाने लगाया गया |

0 Comments
If you have any doubts or queries, feel free to contact us