Put your ad code here

उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर होगी सख्त कार्यवाही - The Social Opinion

उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर होगी सख्त 

कार्यवाही...



  • Proceedings Started On Those With Vehicles Written On Caste And Religion

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के द्वारा रविवार को एक सर्कुलर जारी किया गया जिसके अंतर्गत गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर या लिखवाने पर सख्त कार्यवाही का जिक्र किया गया है  अक्सर देखा गया है की लोग गाड़ियों की नेमप्लेट और गाड़ी के शीशो पर जाति सूचक शब्द लिखवाते है  अब ऐसा करने वाले लोगो पर उत्तर प्रदेश सरकार सख्त कार्यवाही करेगी   

उत्तर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने आदेश दिया है कि जिन वाहनों पर जाति सूचक शब्द पाए जाएं उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उनकी बाइक और कार जब्त कर ली जाएगी   सोमवार से लखनऊ में जाति सूचक शब्द लिखी हुई गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू होगा 

ये है निर्देश

अक्सर लोग अपनी गाड़ियों के नेमप्लेट पर राजपूत, पंडित, क्षत्रिय, जाट, यादव, गुर्जर,  जैसे जाति-सूचक नाम लिखवा कर चलते हैं। लेकिन इस आदेश के तहत अब ऐसा करने वालो के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार अब जातिसूचक स्टीकर पाए जाने पर गाड़ियों को 177 एमवी एक्ट के तहत सीज करने की कार्रवाई करेगी और साथ ही साथ ही ऐसे वाहन मालिकों का चालान भी किया जाएगा।

UP Latest News

पहली कार्यवाही की जा चुकी है...

रविवार को लखनऊ के दुर्गापुरी इलाके में जातिसूचक शब्द 'सक्सेना जी' लिखा होने पर पहला चालान काटा गया । पुलिस ने वाहन के मालिक के खिलाफ 177 एमवी एक्ट के तहत 500 रुपए का चालान किया है। सब इंस्पेक्टर ने वाहन चालक को जातिसूचक शब्द मिटा देने देने की चेतावनी देते हुए गाड़ी नहीं सीज की है। अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही इस तरह की गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।

Uttar Pradesh Latest News


Post a Comment

0 Comments