Put your ad code here

इस तारीख से शुरू होगा देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) - The Social Opinion

इस तारीख से शुरू होगा देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) - 



COVID-19 Vaccine Updates

कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) की जिस तारीख का देश को इंतजार था, उसका ऐलान हो गया है। देशवासियो के लिए केंद्र सरकार (Central Government) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है । देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।  पहले चरण में 3 करोड़ फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन की डोज दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में  स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा ।

वैक्सीन के दो डोज होंगे: 

कोरोना वैक्सीन के 2 डोज होंगे इन्हें 28 दिन के अंतराल में दिया जाएगा। सभी को दो डोज लगाने होंगे, तभी वैक्सीन शेड्यूल पूरा होगा। 

पीएम मोदी ने ली थी आज मीटिंग:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों पर एक हाई लेवल मीटिंग की थी, जिसके बाद कोरोना वैक्सीनेशन की तारीख का ऐलान हुआ है। इस मीटिंग में उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए राज्यों की तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी और दूसरे सीनियर अफसर भी शामिल हुए।

Corona Vaccination drive to begin January 16

PM मोदी ने ट्वीट करके दी जानकारी : 



PM मोदी ने लिखा, 'भारत कोविड-19 से लड़ाई में 16 जनवरी को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। इस दिन से नेशनल लेवल पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होगा। इसमें हमारे बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों सहित सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी '

Post a Comment

0 Comments