Put your ad code here

PM Modi ने लगवाई कोरोना वैक्सीन – The Social Opinion

 PM Modi ने लगवाई कोरोना वैक्सीन – The Social Opinion


PM Modi gets first dose of Covid-19 vaccine Covaxin at AIIMS 

आज से देश में आम जनता के लिए कोरोना Vaccination का चरण शुरू हो गया है, ये कोरोना के खिलाफ जंग में एक महतवपूर्ण चरण है 

इस चरण में देश की आम जनता को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी  इस चरण में 60 वर्ष से ऊपर के लोग और 45 - 59 वर्ष तक के गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी आज सुबह इस दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है  

उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वे सोमवार सुबह दिल्ली AIIMS पहुंचे । सिस्टर पी निवेदा ने बाद में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने टीका लगवाने के बाद कहा, लगा भी दी, पता ही नहीं चला।

PM Modi takes first dose of covid-19 vaccine

सवाल उठाने वालो को दिया करारा जवाब

कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने वैक्सीन पर सवालप पर सवाल उठाये थे  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कोरोना वैक्सीन को “बीजेपी की वैक्सीनकहा था और वैक्सीन लगवाने से साफ मना कर दिया था  कांग्रेस के तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को सबसे पहले वैक्सीन लगवाने की नसीहत भी दी थी  आज PM मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा कर कांग्रेस के तमाम नेताओ समेत बाकि विरोधियो को करारा जवाब दिया है 

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Coronavirus Vaccine  

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाने के वक्त की मुस्कुराती हुई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,  कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है


Post a Comment

0 Comments