Put your ad code here

सबसे बड़ा बिजली संकट : Coal Emergency (Rajasthan)

राजस्थान में कोयले की कमी के चलते कई पावर प्लांट यूनिट बंद 

प्रतीकात्मक फोटो 

राजस्थान इस समय सबसे बड़े बिजली संकट से गुजर रहा है प्रदेश में कोयले का इंतजाम ना होने के कारण 6 पावर प्लांट यूनिट बंद हो गये है जिसके चलते राजस्थान को भारी बिजली संकट से गुजरना पड़ रहा है और पावर यूनिट प्लांट बंद होने की वजह से गावो व् कस्बो में बिजली कटौती हो रही है

बता दे की प्रदेश को अभी 16 रैक कोयला मिल रहा है, जबकि 24 रैक कोयला की जरूरत है I बिजली कंपनियों के Engineers का कहना है की अगर कॉल इंडिया से 11 रैक कोयला और मिल जाये तो बिजली संकट दूर हो जायेगा और प्रदेश में हो रही कटौती बंद हो जाएगी I                  

अभी वर्तमान में देश पहली बार कोयले की कमी के कारण देश बिजली संकट से गुजर रहा है I इसका मुख्य कारण है झारखण्ड की कोयला खदानों में पानी भरना है I इस बार मानसून में कोयला खदानों में पानी ज्यादा भर गया है, इसलिए वहा पर खनन का काम नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते देश में कोयले की कमी हुई है I 

अभी झारखण्ड की खदानों में मजदूर दिन रात 24 घंटे काम में लगे हुए है और पानी निकासी का काम जोर शोर से चल रहा है I उम्मीद है जल्द ही इन खदानों में खनन का काम शुरू हो जायेगा और बिजली संकट टालने की उम्मीद है I        

Post a Comment

0 Comments