Put your ad code here

क्रिकेटर Yuvraj Singh हुए अरेस्ट, कुछ देर में मिली ज़मानत - Yuvraj Singh Arrested

क्रिकेटर Yuvraj Singh हुए अरेस्ट, तुरंत जमानत पर रिहा

Yuvraj Singh File Photo 

अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में उनकी गिरफ्तारी हुई। हालांकि उन्हें बैल बांड के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया । 

क्या है मामला 

यह वाकया पिछले साल का है, जब युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान युजवेंद्र चहल के ऊपर जातिसूचक टिप्पणी की थी, जिस पर पूरे देश में बवाल मचा था I

युवराज को VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप

शिकायतकर्ता रजत कल्सन ने बताया कि युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई गईं I जैसा आमतौर पर एक आरोपी के साथ होना चाहिए, उस तरह के व्यवहार से इतर युवराज को गैजेटेड अफसर मेस में जूस पिलाया गया और स्नैक्स खिलाए गए I जानबूझकर इस बात को मीडिया से दूर रखा गया I


Yuvraj Singh Arrested, 

Sports News,

स्पोर्ट्स,

The Social Opinion,

 




Post a Comment

0 Comments