Put your ad code here

चेन्नई सुपर किंग्स का ये खिलाडी कोरोना की वजह से शुरआती मैच नहीं खेल पायेगा...

 चेन्नई सुपर किंग्स का ये खिलाडी कोरोना की वजह से शुरआती मैच नहीं खेल पायेगा...



आईपीएल 2020 पर भी कोरोना का असर दिख रहा है | कोरोना महामारी के चलते इस बार आईपीएल के 13वे संस्करण को यूएई में शिफ्ट किया गया है |  जहाँ ये टूर्नामेंट 19 सितम्बर से लेकर 10 नवंबर तक खेला जायेगा | 

आईपीएल 2020 के आगाज से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर आयी थी उसके 2 प्रमुख खिलाडी कोरोना से संक्रमित हो गए थे | CSK के प्रमुख तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज़ रितुराज गायकवाड़ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था |

रितुराज गायकवाड़ को करना होगा अभी और इन्तजार:

रितुराज गायकवाड़ का 14 दिन बाद भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए अभी वो कुछ समय और टीम के साथ नहीं जुड़ सकते है, उन्हें अभी कुछ समय और क्वारेंटाइन में रहना होगा | नियमो के मुताबिक अगर कोई खिलाडी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो वह 2 बार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ सकता है | इसलिए रितुराज गायकवाड़ CSK के लिए शुरूआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे | उम्मीद ये थी की सुरेश रैना के आईपीएल से हटने के बाद रितुराज CSK के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी कर सकते थे |

दीपक चाहर की वापसी :

CSK के प्रमुख तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, लेकिन दीपक चाहर ने कोरोना को मात देते हुए टीम में वापसी कर ली | दीपक चाहर का कोरोना टेस्ट अब 2 बार नेगेटिव आ चूका है इसलिए वो टीम के साथ जुड़ चुके है जो की CSK के लिए राहत की खबर है |

सुरेश रैना व हरभजन सिंह आईपीएल 2020 से हटे : 




CSK के सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ सुरेश रैना व स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह आईपीएल 2020 के 13वे संस्करण से पूरी तरह हट चुके है | दोनों प्रमुख खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है | सुरेश रैना CSK के प्रमुख बल्लेबाज़ है जिन्होंने CSK के लिए सबसे अधिक रन बनाये है वो निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 के 13वे संस्करण से पूरी तरह बाहर हो चुके है | यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि सुरेश रैना एक मैच विनर खिलाडी है जो अकेले के दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते है |  

सुरेश रैना के आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लेने के कुछ समय बाद ही टीम में प्रमुख स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने भी आईपीएल के 13वे संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया | हरभजन सिंह ने भी आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के पीछे निजी कारणों का ही  हवाला दिया है | इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ियों द्वारा अपना नाम वापस लेने पर CSK को दोहरा झटका लगा है |

8 बार फाइनल खेल चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स : 

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम है | महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के हर संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 बार फाइनल में जगह बनाई है, जिसमे से टीम 3 बार ख़िताब जीतने में कामयाब रही है | इसीलिए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक माना जाता है |

Post a Comment

1 Comments

If you have any doubts or queries, feel free to contact us