चेन्नई सुपर किंग्स का ये खिलाडी कोरोना की वजह से शुरआती मैच नहीं खेल पायेगा...
आईपीएल
2020 पर भी कोरोना का असर दिख रहा है | कोरोना महामारी के चलते इस बार आईपीएल के
13वे संस्करण को यूएई में शिफ्ट किया गया है |
जहाँ ये टूर्नामेंट 19 सितम्बर से लेकर 10 नवंबर तक खेला जायेगा |
आईपीएल
2020 के आगाज से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर आयी थी उसके 2 प्रमुख
खिलाडी कोरोना से संक्रमित हो गए थे | CSK के प्रमुख तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज़
रितुराज गायकवाड़ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था |
रितुराज
गायकवाड़ को करना होगा अभी और इन्तजार:
रितुराज
गायकवाड़ का 14 दिन बाद भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए अभी वो कुछ समय और टीम
के साथ नहीं जुड़ सकते है, उन्हें अभी कुछ समय और क्वारेंटाइन में रहना होगा | नियमो
के मुताबिक अगर कोई खिलाडी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो वह 2 बार कोरोना रिपोर्ट
नेगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ सकता है | इसलिए रितुराज गायकवाड़ CSK के लिए शुरूआती
कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे | उम्मीद ये थी की सुरेश रैना के आईपीएल से हटने के बाद रितुराज
CSK के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी कर सकते थे |
दीपक
चाहर की वापसी :
CSK
के प्रमुख तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, लेकिन दीपक चाहर
ने कोरोना को मात देते हुए टीम में वापसी कर ली | दीपक चाहर का कोरोना टेस्ट अब 2 बार
नेगेटिव आ चूका है इसलिए वो टीम के साथ जुड़ चुके है जो की CSK के लिए राहत की खबर है
|
सुरेश रैना व हरभजन सिंह आईपीएल 2020 से हटे :
सुरेश
रैना के आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लेने के कुछ समय बाद ही टीम में प्रमुख स्पिन
गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने भी आईपीएल के 13वे संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया | हरभजन
सिंह ने भी आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के पीछे निजी कारणों का ही हवाला दिया है | इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख
खिलाड़ियों द्वारा अपना नाम वापस लेने पर CSK को दोहरा झटका लगा है |
8 बार फाइनल खेल चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स :
चेन्नई
सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम है | महेंद्र सिंह धोनी की
अगुवाई में टीम ने आईपीएल के हर संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 बार फाइनल
में जगह बनाई है, जिसमे से टीम 3 बार ख़िताब जीतने में कामयाब रही है | इसीलिए चेन्नई
सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक माना जाता है |


1 Comments
Get well soon ruturaj
ReplyDeleteIf you have any doubts or queries, feel free to contact us