योगी आदित्यनाथ का एलान.. यहाँ बनेगी देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी
मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत
की मौत से बाद से चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार
को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बडा एलान किया | योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार
को अफसरों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस मुद्दे पर बात करते हुए ये घोषणा
की | यह फिल्म सिटी उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी
|
योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों
को नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यमुना एक्सप्रेसवे में या उसके आसपास फिल्म सिटी के लिए
उपयुक्त भूमि की खोज करने और एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।
विकास कार्यो का लिया जायजा
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, योगी ने कहा कि मेरठ व गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना महत्वपूर्ण है, इसे शीघ्रता से प्रारंभ किया जाए | उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे परियोजना को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाना चाहिए, सीएम ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और मेरठ में इनर रिंग रोड से यातायात में आसानी होगी जैसे पहले कभी नहीं।
योगी
जी ने गन्ना किसानों को हुए भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए योगी ने कहा कि यह
सुनिश्चित किया जाए कि नया सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पिछला सारा बकाया भुगतान हो
जाए |
मुग़ल म्यूजियम का नाम बदलकर किया छत्रपति के नाम पर किया था
योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में
आगरा में निर्माणाधीन मुग़ल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर किया था
| योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा था की:
"आगरा में निर्माणाधीन
म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी
की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं।
हम सबके नायक शिवाजी महाराज
हैं।
जय हिन्द, जय भारत।"
इसके बाद कई
इतिहासकारो द्वारा योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है | कई इतिहासकारो
का कहना है की गंगा-जमुनी तहजीब मिटाने की कोशिश की जा रही है | बिठूर से शिवाजी का
इतिहास जुड़ा हुआ है वहां कुछ क्यों नहीं बनाया | सीएम योगी आदित्यनाथ का यह फैसला उनकी
मुगलों के प्रति, मुसलमानों के प्रति नफरत को दिखाता है। दरअसल, सब राजनीति से प्रेरित
है|
उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तरप्रदेश की सत्ता संभाली है तब से ही उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए है | योगी आदित्यनाथ के फैसले के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताये |
घर पर रहे ! सुरक्षित रहे !
जय हिन्द वन्दे मातरम !!



2 Comments
wahh yogi ji wahh
ReplyDeleteAb milegi mumbai ko kadi takkar
ReplyDeleteIf you have any doubts or queries, feel free to contact us